(G-वार्ता)
गदरपुर। एसओजी एवं एडीटीएफ टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशे के इंजेक्शन बेचने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार करके उसके पास से करीब 165 प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद किये है आरोपी व्यक्ति गदरपुर के ग्राम डौंगपुरी में शिफा क्लीनिक के नाम से क्लीनिक खोल रखा था यहां वह नशीले इंजेक्शन लगाने का कारोबार करता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के दिशा निर्देश पर नशे के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत जनपद उधम सिंह नगर की एसओजी/एडीटीएफ टीम द्वारा
क्षेत्र में नशे के कारोबार करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रभारी एसओजी के नेतृत्व में चैकिंग अभियान ग्राम बलखेड़ा मदरसे के पास निर्माणधीन हाईवे पर चलाया गया। चैंकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसने अपना नाम मुख्तर अली पुत्र अख्तर अली निवासी मोतियापुर गदरपुर का रहने वाला बताया। उसके कब्जे से दो मोबाइल फोन व एक थैले में 30 बीयूपरनरफाइन इंजेक्शन आईपी 2एमएल, 80 इंजेक्शन डाईजीपेम 2एमएल के, 55 बीयूपरनरफाइन मेलिट इंजेक्शन आईपीएल एविल 10एमएल सहित 165 नशीले इंजेक्शन सहित बिक्री के 700 रुपये नगद व एक मोटरसाईकिल संख्या यूके06एजी-8939 भी बरामद की गयी। पुलिस टीम को पकड़े गये अभियुक्त ने बताया कि उसने ग्राम डौंगपुरी गदरपुर में शिफा क्लीनिक के नाम से क्लीनिक खोल रखा है अवैध नशीले इंजेक्शन नावेद निवासी नरपतनगर स्वार रामपुर (यूपी) से 3000 रुपये में प्रति पेटी के हिसाब से खरीदने तथा उसे आगे 5000 रुपये पेटी के हिसाब से बेचने व फुटकर में 300 रुपये प्रति सैट के हिसाव से गदरपुर क्षेत्र के नशेड़ियों को बेचने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ मेडिकल एक्ट के तहत अलग से कार्यवाही किये जाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रभारी जिला चिकित्साधिकारी उधम सिंह नगर को रिपोर्ट भेजी गयी है। पुलिस टीम ने बताया कि अभियुक्त मुख्तर अली वर्ष 2020 में भी अवैध इंजेक्शनों की बरामगदी गदरपुर थाने से ही एनडीपीएस एक्त के तहत जेल जा चुका है। पुलिस ने उक्त के खिलाफ धारा 8/20/60एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी उधम सिंह नगर, उपनिरीक्षक ललित बिष्ट, कनि. आसिफ हुसैन, कनि. जरनैल सिंह, कनि. विनोद कन्याल, कनि. ललित कुमार, कनि. राजेन्द्र कश्यप, कनि. नीरज भोज, कनि. दीपक कठैत आदि शामिल थे।
