(G-वार्ता)
पुलिस कप्तान से पीड़िता ने लगाई गुहार, कप्तान के निर्देश पर मुकदमा दर्ज
गदरपुर। शादी के बाद से ही पीड़ित विवाहिता पर उनके ससुरालियों द्वारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने तथा प्रताड़ित करते हुए घर से निकाला। विवाहिता के द्वारा रुद्रपुर पुलिस कप्तान से न्याय की मांग को लेकर गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गदरपुर पुलिस ने पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर उनके ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
रुद्रपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मंजूनाथ टी सी से गदरपुर निवासी पीड़ित महिला ने तहरीर देकर उनके ससुरालियों पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने के साथ घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। महिला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 2018 दिसंबर में रुद्रपुर तहसील क्षेत्र लंबाखेड़ा निवासी गुरदेव सिंह के साथ सिख रीति रिवाज के साथ हुई थी, उनके पति किच्छा गुरुद्वारे में ग्रंथी है। शादी के समय उनके पिता ने सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज दिया। शादी के कुछ दिन बाद से ही उनके पति सास ससुर आदि उनके दहेज में दी गई दान से खुश नहीं थे। उन्होंने बताया कि पति को विदेश भेजने के लिए पाच लाख तथा एक कार की मांग की गई थी। उसके पिता द्वारा बेटी के भविष्य को देखते हुए विदेश भेजने के लिए पाच लाख रुपए दे दिए। उस पैसे से पति को विदेश भेजा गया। आरोप है कि प्रथम लॉकडाउन के समय उसके पति विदेश से घर आया। तब से उनके ससुरालियों के द्वारा और 15 लाख कि दहेज की मांग की। जब दहेज की राशि नहीं दी गई तो मई 2022 में उनके सास-ससुर के द्वारा घर से रोटी कपड़ा आदि देने में तंग करने लगे और उनका विरोध करने पर पति सास-ससुर मिलकर उनके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। आरोप है कि महिला के सभी गहने भी रख लिए, घर से निकलकर भूखी प्यासी हालत में किसी तरह किच्छा गुरुद्वारे में अपने पति के पास पहुंची लेकिन उनके पति ने भी जब उनको यहां से जाने के लिए कहा तब वह वापस आते समय किच्छा रोड के किनारे बेहोश होकर गिर पड़ी कुछ लोगों द्वारा उनके पता पूछ कर उनको गदरपुर भाई के घर पहुंचाया गया। एसएसपी के निर्देश पर गदरपुर पुलिस ने पीड़िता के पति गुरदेव सिंह, सास राज कौर तथा देवर गुरपेज सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है वही मामले में पुलिस जांच मैं जूटी है।
