राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

श्यामा प्रसाद मुखर्जी की मूर्ति पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया माल्यार्पण



(G-वार्ता)

रूद्रपुर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा उत्तरी मंडल के पदाधिकारीयों ने उनका भावपूर्ण स्मरण करते हुए उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शो पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने वार्ड नंबर 6 जगतपुरा में नगर निगम रूद्रपुर की ओर से डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की।इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, शिक्षाविद, चिंतक और जनसंघ के संस्थापक थे। वे मानवता के उपासक एवं सिद्धांतवादी थे। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पहले व्यक्ति थे जिन्होंने जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा दिए जाने के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। डॉ. मुखर्जी देश के प्रथम उद्योग मंत्री थे। राष्ट्रीय हितों की प्रतिबद्धता को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता मानने के कारण उन्होंने मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया। बहुत कम उम्र में वे कलकत्ता विश्व विद्यालय के कुल पति बन गए थे। डॉ. मुखर्जी जम्मू- कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उन्होंने 1951 में भारतीय जन संघ की नींव रखी। उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं। वह समाज के लिए आदर्श पुरूष थे। देश के लिए उनका योगदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। डॉ. मुखर्जी जम्मू कश्मीर को भारत का पूर्ण और अभिन्न अंग बनाना चाहते थे। उन्हीं के विचारों से प्रेरित होकर केन्द्र की मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से 370 हटाने के साथ ही इसे अलग राज्य का दर्जा देकर उनके सपनों को साकार किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता ने कहा कि डा. मुखर्जी के आदर्शों से आज समाज को प्रेरणा लेने की जरूरत है एक देश एक विधान एक संविधान का सपना आज पूरा हो चुका है। इस अवसर पर उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह,वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम दत्ता, वेद ठुकराल, राधेश शर्मा, राजेश जग्गा, परवेश खान, पार्षद बबलू सागर, विधान राय, शिव कुमार गंगवार, सतपाल गंगवार, शिव कुमार, नरेश उप्रेती, अतुल जोशी आदि मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़