राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने सौंपा ज्ञापन

रूद्रपुर । किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह लाडी के नेतृत्व में आज कई कांग्रेस जनों ने कलैक्टेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। श्री लाडी ने कहा कि जनपद में खेतों में बेमौसमी धान लगाने में किसानों के समक्ष आ रही समस्यायें दूर करने व गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रूपये प्रति कुंतल करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को इस वर्ष बेमौसमी धान लगाने की अनुमति दी गई है। लेकिन किसानों के समक्ष तमाम परेशानियां आ रही हैं।े उन्होंने कहा कि कृषि लागत लगातार बढ़ने से किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिल पा रहा है। इसलिए किसानों के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य 400 रूपये प्रति कुंतल निर्धारित किया जाये। इसके अतिरिक्त किसानों की अन्य प्रमुख समस्याओं का भी प्राथमिकता से समाधान हो। इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, सुनील आर्या, मीना शर्मा, प्रीति साना, मोनिका ढ़ाली, सतीश कुमार सहित जनपद से आये कई किसान व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़