राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

सलामती की दुआ: चीन सीमा पर देहरादून का जवान 13 दिन से लापता, घर वाले परेशान...



सलामती की दुआ  चीन सीमा पर देहरादून का जवान 13 दिन से लापता  घर वाले परेशान

देहरादून: अरुणाचल प्रदेश (Arunachal Pradesh) में भारत-चीन सीमा (India China Border) पर तैनात देहरादून निवासी सेना का एक जवान पिछले 13 दिन से लापता है, जिसके चलते यहां उसके परिवार के सदस्य काफी परेशान हैं। उनका परिवार मूल रूप से रुद्रप्रयाग का निवासी है। जवान के लापता होने की सूचना उसकी बटालियन के अधिकारियों ने पत्नी को दी है।

Advertisement

 प्रकाश सिंह राणा (Prakash Singh Rana) के 29 मई को लापता होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद  सेना के अधिकारियों ने राणा की पत्नी को इस बारे में टेलीफोन पर सूचित किया था।  इसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और लोगों ने उनके घर पहुंचकर जवान की पत्नी को हिम्मत रखने की सलाह दी। जानकारी के अनुसार, जवान प्रकाश सिंह राणा का परिवार देहरादून में सैनिक कॉलोनी अंबीवाला में रहता है, जबकि उनका मूल निवास रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ में है।

Advertisement

वह सातवीं गढ़वाल राइफल में तैनात है। वर्तमान में उनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर ठाकला पोस्ट चल रही थी।

Advertisement

जवान की पत्नी ममता राणा ने बताया कि उन्हें 29 मई को उनकी बटालियन के सूबेदार मेजर ने लापता होने की जानकारी दी। जवान के परिवार में उनकी पत्नी ममता, 10 साल का बेटा अनुज और सात साल की बेटी अनामिका सहित पूरा परिवार काफी चिंतित है।

Advertisement
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़