राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नगर निगम के 130 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने पर किया प्रदर्शन

(G-वार्ता) रुद्रपुर। नगर निगम में कूडा कलेक्शन करने वाले कर्मियों ने निगम गेट पर प्रदर्शन कर पुनः कार्य पर लेने की मांग की। नगर निगम रुद्रपुर के अंतर्गत गाड़ी से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले 130 कर्मचारियों को बिना किसी सूचना व जानकारी दिए 24 अप्रैल को नौकरी से बाहर निकाल दिया गया जिससे उन 130 लोगों के परिवारों पर रोजी-रोटी का संकट आ गया है। आपको बताते चलें कि नगर निगम के 130 कर्मचारी जो कि नगर निगम में कॉन्ट्रैक्ट बेस पर सन 2019 से कार्यरत थे और नगर निगम शहर से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन हेतु जब भी प्राइवेट कंपनी से कांटेक्ट करती थी करती है तो नगर निगम की गाड़ी सहित 130 कर्मचारी को ड्राइवरवा हेल्पर के पद पर नियुक्त किया जाता है और कांटेक्ट खत्म होते ही 1 से 2 माह पूर्व सभी कर्मचारियों को सूचना दे दी जाती थी और उन सभी कर्मचारियों को नगर निगम अपने अंडर में नियुक्त कर उन सभी की अन्यत्र व्यवस्था की जाती थी और सभी अगला कांटेक्ट होते ही 130 कर्मचारी को उधर शिफ्ट कर दिया जाता था उन सभी कर्मचारियों को 2 महीने से हटा रखा है जिनकी अभी तक कोई व्यवस्था नहीं करी गई है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़