(G-वार्ता)
बाजपुर।अघोषित बिजली कटौती को लेकर दर्जनों व्यापारियों ने व्यापारी नेता उशांत सब्बरवाल के नेतृत्व में बिजली घर पहुंच कर अधिकारियों के नाम मिलने पर जमकर हंगामा काटते हुए स्टाफ के कर्मचारी का घेराव पर शीघ्र ही बिजली सुचारू रूप से प्रारंभ करने की मांग की ऐसा नहीं करने पर आंदोलन की धमकी करने की दी।व्यापारी नेता उशांत सब्बरवाल ने बताया लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर पूरा शहर परेशानी के दौर से गुजर रहा है कड़ाके की भयंकर गर्मी पड़ रही है ऊपर से बिजली का ना आना परेशानी का सबब बन गया है। रेलवे फाटक पर बिजली की कई घंटे कटौती की जा रही है जिसकी वजह से व्यापारियों का सारा कामकाज ठप पड़ा है उन्होंने विद्युत विभाग के एसडीओ गुलशन कुमार गुलानी को कर्मचारी के माध्यम से मैसेज दिया गया है कि शीघ्र ही अघोषित बिजली कटौती बंद कर सुचारू रूप से विद्युत सप्लाई प्रारंभ की जाए।इस मौके पर जसविंदर सिंह जस्सी,दिन दयाल सिंह,विकी कालिया,जितेंद्र कुमार, विवेक मिश्रा,आदित्य चांनना आदि मौजूद थे।
