युवक को बुरी तरह पीटा,फायरिंग में बाल बाल बचे कई लोग, वीडियो वायरल
रुद्रपुर(उद संवाददाता)।ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गîक्का कॉलोनी में शनिवार रात उस समय दहशत फैल गई जब मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दूसरे मोहल्ले से पहुंचे हथियारबंद दबंगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। गोलियों की आवाज से पूरा इलाका दहशत में आ गया। फायरिंग में दो युवक बाल-बाल बच गए, जबकि बीच-बचाव करने आई एक युवती के साथ भी मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दबंगों को खुलेआम फायरिंग करते और लोगों को धमकाते हुए देखा जा सकता है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक युवक को मौके से हिरासत में लिया, जबकि अन्य आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से कारतूस के दो खोखे बरामद किए हैं और फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर गîक्का कॉलोनी निवासी संतोष और मनोज के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि झगड़े के दौरान मनोज ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। कुछ देर बाद रेशमबाड़ी क्षेत्र से करीब डेढ़ दर्जन युवक हथियारों से लैस होकर पहुंचे और आते ही संतोष पर हमला कर दिया। उसे बचाने आई उसकी बहन के साथ भी दबंगों ने हाथापाई की। इस दौरान एक हमलावर ने संतोष को जान से मारने की नीयत से उसकी कनपटी पर तमंचा रख दिया, लेकिन फायर मिस हो गया, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं मौके पर मौजूद एक युवक जब घटना का वीडियो बना रहा था, तो दबंगों ने उस पर भी गोली चला दी। गोली घर के गेट से टकराई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। ताबड़तोड फायरिंग से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और लोग घरों में दुबक गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में संतोष के भाई सोनू राठौर ने तहरीर में कहा है कि शनिवार की रात्रि उसका बड़ा माई सन्तोष राठौर खाना खाकर घर के मेन गेट के बाहर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस में रहने वाला मनोज राठौर जो कि नशे में धुत होकर आया और माँ बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करने लगा जब मां रामबेटी शोर सुनकर घर से निकल कर बाहर आई और रान्तोष राठौर को घर के अन्दर लेकर जाने लगी तभी मनोज के परिजन भी आ गये और उन्होनें कई अन्य लोगों को मौके पर बुला लिया। जिन्होंने मारपीट के साथ ही हथियार लहराते हुए जमकर फायरिंग भी की और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की तलाश तेज कर दी है।शास्त्री नगर में हथियारबंद दबंगों का तांडव,ताबड़तोड़ फायरिंग
byAman Singh
0
