राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रोटरी यार्ड में अचानक लगी आग, मची अफरा-तफरी

 

काशीपुर। महुआखेड़ागंज फेस-2 स्थित पिपलिया सेग इंडस्ट्रीज के रोटरी यार्ड में शनिवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना सुबह करीब 6ः40 बजे पीएफटी के माध्यम से फायर स्टेशन को मिली, जिसके बाद तुरंत फायर यूनिट की दो गाड़ियां मौके के लिए रवाना की गईं। लीडिंग फायरमैन चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची तो पाया गया कि रोटरी यार्ड में रखे रबर के कट्टðों में आग भयंकर रूप से भड़क रही थी। लपटें इतनी ऊंची थीं कि आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर कर्मियों ने मोटर फायर इंजन से दो होज लाइनें बिछाकर आग पर काबू पाने की कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक प्रयासों से आग की तीव्रता कुछ कम हुई, लेकिन पानी समाप्त होने पर दूसरा फायर टेंडर जोड़ा गया। लगातार पंपिंग और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह से बुझा लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।फायर यूनिट की टीम में लीडिंग फायरमैन श्रीमानंद व बिजेंद्र सिंह, चालक सुमित पवार व सोमबीर पवार, फायरमैन प्रकाश चंद, अर्जुन सिंह, भुवन कुमार, नीतू नाथ, पंकज कुमार, महिला फायरमैन भावना, राधिका, सीता, ज्योति और नमिता शामिल रहे। फायर कर्मियों की तत्परता और टीमवर्क से बड़ा हादसा टल गया।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़