राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

टंकी ठीक करने आये पलंबरों ने खंगाला घर ,लाखों के आभूषण और नगदी चोरी

 

रूद्रपुर। शहर के प्रीत विहार पंचवटी कालोनी में एक घर से लाखों के आभूषण चोरी का मामला सामने आया है। मामले की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गृह स्वामी नरेश कोली ने पुलिस को दी तहरीर को बताया कि दो नवंबर को दोपहर लगभग 3ः50 बजे यामीन अन्सारी अपने साथी आशु मियॉ के साथ टंकी की मरम्मत के लिए उनके घर आया था। उन्होंने टंकी का सामान लेने के लिए उसे मार्केट भेज दिया और इसी दौरान पत्नी घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। आरोप है कि यामीन अन्सारी और उसका साथी आशु मियॉ कमरे में जाकर अलमारी का लॉक तोड़कर आभूषण चोरी कर ले गए। चोरी की घटना का वीडियो घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। चोरी हुए आभूषणों में 4 सोने के कंगन, 4 अंगूठियां, 2 सोने की चौन, 1 पेंडेंट चौन, 1 जोड़ी कान के झुमके, 1 मंगल सूत्र, 1 नथ, 1 मांग टीका और 8 छोटे पेंडेंट शामिल हैं। इसके अलावा नगद 2 लाख रुपये भी चोरी हुए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आरेापियों की तलाश शुरू कर दी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़