राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रम्पुरा काली मंदिर के पास बिक रही थी अवैध शराब, पुलिस ने मारा छापा, भारी मात्रा में शराब बरामद

रूद्रपुर। रम्पुरा में एक घर में बिक रही अवैध शराब के खिलाफ मोहल्लेवासी मुखर हो गये। शिकायत के बाद पुलिस ने जब घर में छापा मारा तो मौके पर भारी मात्र में कच्ची शराब बरामद की गयी। मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। 
जानकारी के अनुसार रम्पुरा में काली मंदिर के पास पिछले कई वर्षों से एक घर में अवैध शराब का कारोबार चलने की शिकायतें मिल रही थी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पूर्व में भी पुलिस से इसकी शिकायत की गयी लेकिन शराब माफिया के प्रभाव की वजह से माले में पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की गयी। मोहल्लेवासियों का कहना है कि अवैध जहरीली शराब के कारण बस्ती में कई लोगों की मौत हो चुकी है। आज पुनः इस मामले में मोहल्लेवासियों ने पुलिस से शिकायत की और मामले को लेकर प्रदर्शन भी किया। शिकायत के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर में जब छापा मारा तो मौके पर भारी मात्र में अवैध कच्ची शराब पकड़ी गयी। पुलिस ने घर से एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। कार्रवाई के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गयी। उन्होंने शराब माफियाओं के खिलाफ नारेबाजी भी की ओर पुलिस से माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग भी की। लोगों का कहना था कि अवैध शराब के कारोबारी युवा पीढ़ी में नशे का जहर घोल रहे हैं। आसानी से कच्ची शराब घर घर उपलब्ध होने के कारण युवा पीढ़ी नशे के गर्त में जा रही है। इस दौरान पुलिस ने लोगों को मामले में सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान दिनेश, दिवाकर, हरिकृष्ण, बंटी, गोपाल, संजय, जीतू, राहुल, रोहित, अनीता बर्मन, मीना, अनीषा, संजय, जीवन लाल, मुकेश, मनीष, अनिल गंगवार, राजेश, बृजलाल श्रीवास्तव, अशोक, परशुराम, मोहित पाल, सरस्वती, हरकुमार, तरूण बर्मन, संजीव, आदि सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़