पंतनगर। विश्वविद्यालय परिसर में 10 से 13 अक्तूबर तक लगने वाले 118वें अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों के लिए विभिन्न कार्यक्रम व प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। गांधी पार्क में लगने वाले इस चार-दिनी मेले में चारों दिन विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ. जितेंद्र क्वात्रा ने बताया कि मेले के प्रमुख आकर्षणों में 10-11 अक्तूबर को फल-फूल, शाकभाजी व परिरक्षित पदार्थाें की प्रदर्शनी व प्रतियोगिताएं होंगी। 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे शैक्षणिक डेयरी फार्म नगला में संकर बछियों की नीलामी और मत्स्य उत्पादन प्रदर्शनी व प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 10 से 12 अक्तूबर तक कृषक वैज्ञानिक संवाद/कृषक गोष्ठी तीन बजे और सांस्कृतिक कार्यक्रम सात से 8ः30 बजे तक आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 13 अक्तूबर को सायं तीन बजे से समापन व पुरस्कार वितरण समारोह का गांधी हाल में आयोजन किया जाएगा जिसमें मेले में हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं और स्टालों को उनके प्रदर्शन के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने किसान मेले को स्वच्छ बनाने व पॉलीथिन मुक्त रखने में सहयोग की अपील की है।
पंतनगर मेले में होंगे किसानों के लिए विशेष आकर्षण
byAman Singh
0
