राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

घर से लाखों का केश व 25 तोला सोना लेकर फरार हुआ चोर, पुलिस को सौपी तहरीर

रुद्रपुर। नगर के खेड़ा स्थित एक घर में चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है आपको बता दे कि के रुद्रपुर के किच्छा बाईपास रोड वार्ड नंबर 19 खेड़ा कॉलोनी निवासी इरशाद हुसैन पुत्र शमशाद हुसैन, ने पुलिस को तहरीर सोपते हुये बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिनांक 4 अक्टूबर 2025 को मुरादाबाद गया हुआ था। आज सुबह 6 अक्टूबर 2025 को जब वह अपने घर लौटे और दरवाजा खोला, तो देखा कि घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है। घर की अलमारी खोलकर देखने पर पता चला कि उसमें रखे सोने के जेवरात (करीब 25 तोला सोना), लगभग ₹2.5 लाख नकद गायब हैं।

इरशाद हुसैन के भाई की शादी आगामी 16 नवंबर 2025 को होने वाली है, जिसकी तैयारियों के लिए घर में जेवर और नकदी रखी हुई थी। चोरी का पता चलते ही उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर रम्पुरा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों में चोरी की इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है। वहीं, पीड़ित परिवार इस घटना से बेहद परेशान है और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़