रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया है। शव काफी समय की बताई जा रही है। मौके पर सीओ सिटी प्रशांत कुमार, कोतवाल मनोज रतूड़ी,एसएसआई नवीन बुधानी,एसआई प्रियांशु जोशी, एसआई धीरज टम्टा,एसआई नवीन जोशी,महेंद्र कुमार आदि पुलिस कर्मी पहुंचे। सीओ ने बताया कि किसी व्यक्ति का फोन पर सूचना दी कि ब्लाक रोड मोड़ पर खाली मैदान में किसी व्यक्ति की लाश पड़ी है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है।
रुद्रपुर में अज्ञात शव मिलने से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, शव को लिया कब्जे में, टीम जांच में जुटी ...
byAman Singh
0
