रुद्रपुर। पिछले 22 दिन से जगतपुरा अटरिया मंदिर में चल रहे मेले का सोमवार को यानी 23वें दिन भव्य शोभा यात्रा के बाद समापन हो गया है। शोभा यात्रा शाम चार बजे जगतपुरा मंदिर से प्रारंभ हो कर अटरिया मंदिर रम्पुरा पहुँची। इस दौरान भगवान गणेश, हनुमान और राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकाली गयी, इससे पूर्व यहां हवन और प्रसाद का भी वितरण का आयोजन भी किया गया।
वही अटरिया देवी वेष्णो धर्म सभा(रजि.) के सचिव / प्रबन्धक अरविन्द शर्मा ने बताया कि पिछले 22 दिनों से चल रहे अटरिया मेले का आज विधि विधान से समापन कर दिया गया है आज सोमवार को जगतपुरा से मां को अटरिया मंदिर से भव्य विदाई की गई मां को पालकी में बैठाकर गाजे बाजे के साथ माँ अटरिया का डोला रम्पुरा पहुँचा उसके बाद रम्पुरा स्थित अटरिया मंदिर में विराजमान किया गया।
इस दौरान शोभायात्रा में महंत माता पुष्पा देवी, प्रबंध्क/सचिव अरविंद शर्मा, पंकज गोड़, दीपा शर्मा, सुनीता शर्मा, मेला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र राठौर समेत अनेको लोग मौजूद रहे।




