रुद्रपुर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर से जयघोषों एवं पुष्प वर्षा के बीच मां अटरिया देवी का भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुँचा, जहां मां अटरिया देवी की प्रतिमा को विधि विधन एवं पूजा अर्चना के बीच स्थापित किया गया।
वही, मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे महापौर विकास शर्मा के द्वारा मेले का शुभारंम्भ किया गया आज से ही प्राचीन श्री अटरिया मेला प्रारंभ हो गया है।
इससे पूर्व मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर में प्रातः महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके पश्चात फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में माँ अटरिया देवी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। श्रद्वालुओं द्वारा पालकी पर पुष्प वर्षा की गई सारा वातावरण मां अटरिया देवी की जय घोषणा से गुंजायमान हो उठा। भव्य डोला शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई, वही कलाकारों द्वारा किये जा रहे राधा कृष्ण के नृत्य से लोग मंत्रमुग्ध् होकर नाचते गाते गयेे, वही यात्रा में तीन रथ भी शामिल हुये जिसमे हनुमान जी, दूसरे रथ में गणेश जी व तीसरे माता की छवि विराजमान थी, शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्वालुओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया, माता का डोला रम्पुरा से प्रारंभ होकर किच्छा रोड़, इन्द्रा चौक, सब्जी मंडी, डीडी चौक, अटरिया मार्ग आवास विकास, पुलिस लाइन गेट, शिव शक्ति विहार कॉलोनी के गेट से होता हुआ जगतपुरा स्थित प्राचीन श्री अटरिया माता शक्तिपीठ पहुँचा, जहां धर्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ अटरिया की प्रतिमा स्थापित की गई।
शोभायात्रा में महंत माता पुष्पा देवी, प्रबंध्क/सचिव अरविंद शर्मा, पंकज गोड़, दीपा शर्मा, सुनीता शर्मा, मेला मीडिया प्रभारी नरेन्द्र राठौर, किच्छा पूर्व विधयक राजेश शुक्ला, रम्पुरा के पूर्व सभासद हरपाल सिंह, वरिष्ठ भाजपा नत्थूलाल गुप्ता, वार्ड न.21 के पार्षद गिरीश पाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष मीना शर्मा, अनिल शर्मा समेत अनेको लोग मौजूद रहे।










