राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

25 लाख की स्मैक जब्त, एक गिरफ्तार

नानकमत्ता।थाना पुलिस ने स्मैक तस्करों के िखलाफ अभियान चलाते हुए कई जिलों में स्मैक सप्लाई करने वाले  स्मैक तस्कर को 80 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।स्मैक तस्कर के िखलाफ दो जिलों में 8 मामले दर्ज है। थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाने के पुलिस टीम को चेकिंग के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि नशा तस्करबिडोरा निवासी – चमकौर उर्फ चमकी का पार्टनर बूटा सिंह का पार्टनर जो जिला चंपावत के लोहाघाट थाने से वांछित चल रहा है, इस समय अपने गांव में आया हुआ है, पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव के चारों ओर घेराबंदी कर कार्यवाही की तो कुख्यात नशा तस्कर बूटा सिंह पुत्र दिलीप सिंह निवासी ग्राम हरैया बिचई थाना नानकमत्ता को उसके घर से धर दबोचा, पुलिस ने तलाशी के दौरान बूटा सिंह के पास से 80 ग्राम स्मैक बरामद की है, थाना अध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि स्मैक तस्कर बूटा सिंह तराई के साथ ही पहाड़ी जिलों में स्मैक की सप्लाई करता था, जो कि चंपावत जिले से वांछित भी चल रहा था, जिसकी चंपावत और उधम सिंह नगर की पुलिस तलाश में लगी थी, पुलिस की पूछताछ में पहाड़ी क्षेत्रें में नशा की तस्करी करने वालों की जानकारी मिली है। थाना पुलिस ने जब स्मैक तस्करों के िखलाफ अभियान छेड़ा तो स्मैक तस्कर बूटा सिंह भूमिगत हो गया, पुलिस से छुपाने के लिए उत्तराखंड छोड़ राजस्थान की और चला गया, लेकिन इसमें बेचने की लत और पैसे कमाने की चाहत के लिए वह वापस गांव की और आकर जंगल में छुपकर रहने लगा, लेकिन थाना पुलिस लगातार स्मैक तस्कर बूटा सिंह की रेकी कर रही थी, आिखरकार पुलिस को सफलता मिली और क्षेत्र में बड़ी मात्र में सप्लाई करने वाला स्मैक तस्कर पकड़ा गया।  पुलिस ने तस्कर के िखलाफ एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायलय में पेश किया है, पुलिस टीम में ए एस आई कृपाल सिंह,कांस्टेबल प्रकाश सिंह,शुभम सैनी शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़