रूद्रपुर। ग्राम बिन्दुखेड़ा निवासी एक महिला ने गांव के ही कुछ लोगों पर मां का सरकारी आवास तोड़कर घर में रखी नगदी जेवर और अन्य सामान ले जाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में बिंदुखेड़ज्ञ निवासी लाडो कौर पत्नी जरनैल सिंह ने कहा कि उसकी मां संतो कौर का सरकारी आवास था, जो मां ने उसे दे रखा था। लाडो कौर के मुताबिक मां की मृत्यु के पश्चात वह अपनी पुत्री के साथ मकान में निवास कर रही है। अब गांव के ही कुछ दबंगों ने सरकारी आवास को बिना अनुमति के तोड़ दिया और मकान के अंदर बक्से में रखे सोना चांदी के जेवर एक लाख की नगदी के अलावा पांच कुंटल अनाज अन्य घरेलू सामान और पुत्री की शादी के लिए रखा दहेज का सामान भी ले गये और गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी भी दे गये। पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगायी है।
