रूद्रपुर। अशोका लीलेन्ट स्टोर में चोरी करके माल ले जा रहे तीन लोगों को कर्मचारियों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोप है कि पकड़े गये आरेापी पूर्व में भी करीब 15 लाख रूपये का माल गायब कर चुके हैं। प्राप्त जानकारी के अन ुसार अशोका लीलेंड लि. स्टोर के बाहर कंपनी के कर्मचारी प्रियरंजन, किशन कुमार, शंकर चौहान और बलविंदर सिंह ने चौकिंग के दौरान सूरज पाल पुत्र ओमप्रकाश निवासी खेड़ा, सुमित कुमार पुत्र मदन लाल निवासी खेड़ा को कंपनी के सामान के साथ पकड़ लिया। ये दोनों ड्राईवर बलकार सिंह पुत्र हरदेव सिंह निवासी लखीमपुर खीरी के साथ मिलकर माल बाहर लेकर जा रहे थे। कंपनी के कर्मचारियों ने तीनों को पकड़कर थाना पंतनगर पुलिस के सुपुर्द किया। साथ ही बताया कि उक्त लोग पूर्व में भी करीब 15 लाख का माल गाड़ी वाले के साथ लिकर चोरी कर चुके हैं। पूछताछ में इन्होंने बताया है कि चोरी किया गया माल मनेाज चौहान और रवि उर्फ छोटू को बेचते हैं। पुलिस ने मामले में प्रियरंजन कुमार सिंह की तहरीर के आधार पर तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
फैक्ट्री के गोदाम से सामान चुराकर ले जा रहे तीन दबोचे
byAman Singh
0
