रुद्रपुर : सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट पदोन्नत होकर सीओ बन गए हैं। सोमवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने उन्हें स्टार लगाया, साथ ही बधाई दी। सीपीयू प्रभारी राकेश बिष्ट वर्ष, 2002 बैच के उप निरीक्षक हैं। इस दौरान 46वीं वाहिनी पीएसी, बम डिस्पोजल स्क्वाड ऊधम सिंह नगर में तैनात रहे। वर्ष, 2014 में निरीक्षक बनने के बाद राकेश बिष्ट 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार, 31वीं वाहिनी पीएसी में रहे। वर्ष, 2021 में सिटी पेट्रोल यूनिट प्रभारी ऊधम सिंह नगर बने। इधर, उनका सीओ पद पर पदोन्नत होने पर एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी, सीओ सिटी निहारिका तोमर समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने बधाई दी है।
सीपीयू निरीक्षक राकेश बिष्ट हुए पदोन्नत, अब बने सीओ
byAman Singh
0
