राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

आठ नवंबर को जेल से छूटा...नौ को बाइक चुराई और अब फिर सलाखों के पीछे, पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो महीने पहले आर्म्स एक्ट में जेल गए अभियुक्त ने बांड पर जेल से छूटने के दूसरे ही दिन बाइक चुरा ली। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मंगलवार को माॅडल काॅलोनी तिराहे पर चेकिंग के दौरान आदर्श कालोनी चौकी प्रभारी होशियार सिंह ने संदिग्ध बाइक सवार को रोका। वह बाइक के कागजात नहीं दिखा सका। पूछताछ में उसने अपना नाम आकाश मिस्त्री निवासी वार्ड नंबर दो गूलरभोज रोड मोतीपुर थाना दिनेशपुर बताया। पूछताछ में आकाश ने बताया कि उसने बाइक नौ नवंबर को विशाल मेगा मार्ट रुद्रपुर से चुराई थी। रामपुर के बिलासपुर के रहने वाले प्रकाश चंद्र मंडल ने बाइक चोरी का केस दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार आकाश को दो महीने पहले आर्म्स एक्ट के मामले में दिनेशपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सात नवंबर को अदालत ने निजी बांड पर उसे रिहा करने के आदेश दिए थे। जेल से छूटने के बाद वह आठ नवंबर को घर पहुंचा था और नौ नवंबर उसने बाइक चोरी कर ली थी। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़