राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

भारत विकास परिषद ने छह जोड़ों का कराया सामूहिक विवाह

रूद्रपुर। भारत विकास परिषद नगर शाखा द्वारा आज सिटी क्लब में सरल सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। जिसमें चार जोड़ों नेें गायत्री परिवार द्वारा उच्चारित मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक फेरे लिए। जबकि दो जोड़ों ने गुरूद्वारा जगतपुरा में फेरे लिए। सभी को उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा आर्शीवाद दिया गया। इससे पूर्व विवाह स्थल पर पहुंचने पर सभी वर वधूओं का रीति रिवाज के साथ स्वागत किया गया। भारत विकास परिषद नगर शाखा के अध्यक्ष विष्णु कुमार सक्सेना ने बताया कि परिषद द्वारा आयोजित सरल सामूहिक विवाह में आज जिन वर वधूओं शुभ विवाह कराया गया उनमें कुलदीप सिंह का ज्ञानू कौर से व सुरेन्द्र सिंह का गुरनाम कौर से गुरूद्वारा जगतपुरा में जबकि मोहित सागर का जानकी से, गौरव का निव्या से, शुभम का ममता से तथा अशोक का ज्योति से सिटी क्लब में विवाह सम्पन्न कराया गया। उन्होंने बताया कि सभी नव विवाहित वर वधूओं को परिषद द्वारा उपहार भी भेंट किये गये और दोनों के परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर परिषद अध्यक्ष विष्णु कुमार सक्सेना, कार्यक्रम संयोजक कैलाश अग्रवाल, क्षेत्रिय सचिव नरेन्द्र अरोरा, प्रांतीय अध्यक्ष नरेश कंसल, कोषाध्यक्ष शक्ति बाठला, क्षेत्रिय वित्त सचिव दीपक अरोरा, प्रियंका अग्रवाल, पूनम भगत, गुंजन खेडा, गीतिका मिगलानी, सान्या गंभीर, रीना अग्रवाल, रेखा अरोरा, सीमा बिंदल, दिव्या अग्रवाल, स्तुति सक्सेना आदि उपस्थित गणमान्य लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को अपना आर्शीवाद दिया।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़