राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

देह व्यापार में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार

 रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने आवास विकास क्षेत्र के एक घर में दबिश देकर देह व्यापार में लिप्त दो महिलाओं सहित एक पुरुष को आपत्तिजनक सामग्री सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी जीतो कंबोज पुलिसकर्मियों के साथ ट्रांजिट कैंप में गश्त कर रह थीं। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वह रविदास मंदिर के पीछे गली में एक मकान में पहुंची। मकान में एक महिला दरवाजे पर बैठी थी। पूछने पर बताया कि यहां एक महिला अपने घर में देह व्यापार करवाती है। उसे हर कस्टमर का 200 रुपये कमीशन देती है। टीम ने जब दरवाजा खोल कर देखा तो कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक हालत में थे। आरोपियों की पहचान नीरज कुमार अग्रवाल निवासी कौशल्या फेस दो ट्रांजिट कैंप, बंगाली कॉलोनी बिलासपुर निवासी गीता और काली नगर दिनेशपुर निवासी दीप्ति के रूप में हुई है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़