राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

रुद्रपुर में वृद्ध और अनाथ आश्रम का होगा निर्माण, दो एकड़ भूमि स्वीकृत

रूद्रपुर।  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरकार की पहल पर जनपद उधमसिंह नगर में बेसहाराओं को सहारा देने के लिए जिला प्रशासन ने वृद्धा आश्रम व अनाथालय हेतु दो एकड़ भूमि स्वीकृत की।

जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशो क्रम में एक एकड़ भूमि वृद्धा आश्रम व एक एकड़ भूमि अनाथालय बनाने के लिए ग्राम जगतपुर तहसील रूद्रपुर में भूमि समाज कल्याण विभाग के नाम निःशुल्क आवंटित कर दी गयी है। उन्होने कहा कि सरकार द्वारा समाज के अन्तिम छोर पर खड़े गरीब, बेसहारा व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ देने के लिए कटिवद्ध है। इसी क्रम में गरीब, बेसहारा व अनाथो को समाजिक सुरक्षा व उचित देख-भाल प्रदान करने हेतु वृद्धा आश्रम व अनाथालय शीघ्र बनाये जायेगें। जिसके लिए सरकार की पहल पर भूमि आवंटित कर दी गयी है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़