रूद्रपुर। श्री गुरूनानक देव जी महाराज के प्रकाशोत्सव पर आज नगर में महान नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें नगर एवं दूरदराज क्षेत्रों से आई हजारों की संगत ने प्रतिभाग कर नगर कीर्तन की शोभा बढ़ाई। नगर कीर्तन में विभिन्न स्कूलों के हजारों की संख्या में बच्चों ने रंगबिरंगी वेशभूषा तथा स्कूल ड्रेस में पीटी शो का प्रदर्शन कर लोगों के दिलों में अपनी विशिष्ट छाप छोड़ी। पावन श्री गुरूग्रंथ साहिब को एक सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया था। जिसके आगे महिला पुरूष पानी छिड़काव करते व झाड़ू लगाते चल रहे थे।
नगर कीर्तन यात्रा मार्ग को भी भव्य रूप से तोरण द्वार व रंगबिरंगी लड़ियों से सजाया गया था। इससे पूर्व महान नगर कीर्तन श्री गुरूनानक हायर सेकेंडरी स्कूल से अरदास के पश्चात प्रारम्भ हुआ। इस मौके पर गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी तथा कई गणमान्य लोग मौजूद थे। नगर कीर्तन में सबसे आगे पारंपरिक वेषभूषा में एक श्रद्धालु श्री निशान साहिब ले कर चल रहा था। जिसके पीछे पांच प्यारे चल रहे थे। बैंड वादकों की धार्मिक धुनों के बीच बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयघोषों के साथ आगे बढ़े नगर कीर्तन ने सारा वातावरण पूरी तरह से गुरूमय कर दिया। नगर कीर्तन में अनेक विद्यालयों के साथ ही कई आवासीय क्षेत्रों से आई झांकियां भी प्रदर्शित की र्गइं थीं। नगर कीर्तन में महिलाओं एवं पुरूषों के अलग अलग जत्थे गुरू महाराज के शबद कीर्तन करते चल रहे थे। मार्ग में अनेक स्थानों पर संगत ने नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा से स्वागत कर कीर्तन में शामिल लोगों को फल, पानी, हलवा, चना, बिस्कुट आदि का प्रसाद का वितरण किया।
गतका पार्टी द्वारा दिखाये गये हैरतंगेज करतबों को देखकर लोग काफी रोमांचित हुए। महान नगर कीर्तन में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप को भव्य रूप से सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया था। जिसके आगे भारी संख्या में महिलायें, पुरूष, युवा, बच्चे झाड़ू लगाते एवं पानी का छिड़काव करते जा रहे थे। हजारों की संख्या में संगत ने श्री गुरूग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर प्रसाद ग्रहण किया। नगर कीर्तन मंें लोगों का उत्साह देखते ही बनता था।
इस दौरान विधायक शिव अरोरा, प्रीत ग्रोवर, गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी प्रधान जोगेन्दर सिंह, मीत प्रधान गुरमीत सिंह बठला, जनरल सेक्रेटरी रक्षपाल सिंह, मीत सेक्रेटरी हरजीत सिंह विरदी, खजांची अजमेर सिंह, जसपाल सिंह भट्टी, मनजीत सिंह मक्कड़, सतनाम सिंह हुंडल, परविन्दर सिंह पम्मा, सुरमुख सिंह विर्क, हरविन्दर सिंह, कुलवंत सिंह, किशनपाल चौधरी ,हरभजन सिह, सरनजीत सिंह, जोगेन्दर सिंह मोंगा, मंगत सिंह खुराना, कमलजीत सिंह, प्रीतम सिंह कालड़ा, गुरपाल सिंह रोजी, हरविन्दर सिंह सन्नी, तजिन्दर सिंह लाटू, अवतार सिंह, कृपाल सिंह, संतोख सिंह, रणजीत सिंह, हरनाम सिंह, अमरजीत सिंह, गुरनाम सिंह चावला, समरपाल सिंह, संजय जुनेजा, पवन गाबा पल्ली, राजकुमार सीकरी, सुशील गाबा, वेद ठुकराल, पुरूषोत्तम अरोरा, अमरीक सिंह, जीत सिंह, दीदार सिंह, गुरमीत सिंह, जागीर सिंह, जगमोहन सिंह, सतवीर सिंह पदम, इन्द्रजीत सिंह, लवली लाम्बा,करमजीत सिंह चानना, जोगेन्द्र सिंह, सतनाम सिंह, गुरनाम सिंह कामरा, दिलीप सिंह मक्कड़, गुरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह धमीजा, हरजीत सिंह, साहिल कक्कड़, सोनू सिंह, मंगत सिंह खुराना, बलवंत सिंह, मंजीत सिंह मक्कड़, गुरमेल सिंह, लखबीर सिंह, हरमन जोत सिंह, सोमपाल सिंह, गुरबाज सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुखजिंदर सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, बलविंदर कौर, रूपेन्दर कौर भल्ला, नरेन्दर कौर, परमजीत कौर, रविन्दर कौर, सिमरन जीत कौर, गुरदीप सिंह गाबा, प्रीतम सिंह कालडा, हरनाम सिंह,करमजीत सिंह सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।








