गदरपुर। दिनों दिन बढ़ते नशे की रोकथाम को लेकर क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे द्वारा आज मजरा शीला पावर हाउस से लेकर सनातन धर्म मंदिर बुध बाजार तक पैदल यात्रा निकाली गई। नशे के रोकथाम के लिए निकाली गई पद यात्रा में हजारों की संख्या में लोग एकजुट हुए वही बता दे कि इससे पूर्व 5 नवंबर को भी विधायक अरविंद पांडे द्वारा नशे के विरुद्ध गूलरभोज चक्की मोड़ से लेकर दिनेशपुर तक पैदल यात्रा निकाली जा चुकी है।
इस दौरान अरविंद पांडे द्वारा कहा गया कि क्षेत्र में नशे का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है वही युवा पीढ़ी भी इसकी दलदल में धंसती जा रही है नशे की पूर्ति करने के लिए युवा पीढ़ी हत्या,चोरी व लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। आपको बता दें कि क्षेत्र में अवैध नशे का कारोबार धड़ल्ले से चल रहा है क्षेत्र की अधिकांश दुकानें, मेडिकल स्टोर,ढाबों व होटलो में अवैध नशे की सामग्री खुलेआम बेची व खरीदी जा रही है जिसकी जानकारी होने के बाद भी पुलिस द्वारा या तो उन लोगो पर कार्यवाही नही की जाती है या फिर उन लोगो को खानापूर्ति करके छोड़ दिया जाता है। क्षेत्र की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में इस कदर फंस चुकी है कि उनको अब इस दलदल से निकाल पाना बहुत मुश्किल दिखाई पड़ रहा है अगर प्रशासन द्वारा अवैध नशे के कारोबारियों पर रोक नही लगाई गई तो आने वाले समय मे क्षेत्र की स्थिति और भी गंभीर हो सकती है। विधायक पांडेय द्वारा कहा गया है कि वह सिर्फ पैदल यात्रा तक ही नही रुकेंगे नशे की रोकथाम के लिए वह आरपार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं,अगर प्रशासन अवैध नशे की सामग्री बेचने वाले कारोबारियों पर अंकुश नही लगता है तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।इस दौरान पूर्व सांसद बलराज पासी, समाजसेवी लवली हुड़िया, राजीव पपनेजा, राकेश भुडडी, राजेश गुंबर, सुभाष गुंबर ,अतुल पांडेय, अभिषेक गुम्बर, मुनि भुसरी, संतोष गुप्ता, संजय प्रधान, सुरजीत सिंह, पंकज सेतिया, अनिल जेटली, सूरजभान गुप्ता ,सुरेश प्रजापति, मोहकम सिंह चौहान, अशोक हुड़िया,आकाश अरोरा, गुलशन शर्मा, पूर्व पालिकाध्यक्ष अंजू भुडडी, पूनम ग्रोवर, रेनू बिष्ट, आंगनबाड़ी से आनंदी देवी, आसमा, उषा रानी ,बलविंदर कौर ,गुरजीत कौर, शारदा, सुनीता ध्यानी, विमला,रेखा, गीता सक्सेना, प्रेमलता, सुनीता ध्यानी ,आसमा, राधा, प्रीति ,आशा, रमा, सुमन, ढोंडियाल, हरभजन कौर, सीमा, मुस्कान, कोमल, सोमा,अंजलि, नूपुर, शहनाज, सीमा सहित सैकड़ो की संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता शामिल रहे।


