राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पुलिस ने बैंकट हॉलों पर कसा शिकंजा, शादी समारोह में नियमों की अनदेखी पर अब होगी कार्यवाही, 15 संचालकों को नोटिस जारी

हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव के नेतृत्व में गत रात्रि एक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली राजेश यादव, थानाध्यक्ष मुखानी विजय मेहता एवं चौकी प्रभारियों, मय पुलिस टीम के साथ शहर में संचालित विभिन्न बैंकट हॉल का ओचक निरीक्षण किया गया। टीम ने बरेली रोड, रामपुर रोड, नवाबी रोड, नैनीताल रोड, मुखानी क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों पर बैंकट हाल में जाकर निरीक्षण किया। जहां उन्होंने मौके पर वाहन पार्किंग व्यवस्था, डीजे और साउंड ट्राली के समय, शादी समारोह की सूचना, आयोजन स्थल पर सीसीटीवी और सुरक्षा उपाय, कर्मचारी सत्यापन,हर्ष फायरिंग और अग्निशमन सुरक्षा को परखा।चौकिंग के दौरान 15 बैंकट हॉल संचालकों को उक्त निर्देशों के अनुपालन हेतु नोटिस तामील कराए गए तथा नियमों का उल्लंघन किये जाने पर नियमानुसारकठोर कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। कोतवाल ने बताया कि यह अभियान जनता की सुरक्षा, शांति एवं यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए किया गया है।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़