रूद्रपुर। विगत दिवस सर्पदंश से गंभीर रूप से घायल हुये युवक ने गत सायं उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया। जानकारी के अनुसार शांतिपुरी नम्बर तीन निवासी 30 वर्षीय सूरज सिंह मेहता पुत्र हरपाल को विगत सायं जहरीले सांप ने डस लिया था। जिसका उपचार कराने के लिये परिजन उसे बिलासपुर के एक चिकित्सक के पास ले गये थें जहां से उपचार करा कर सूरज विगत सायं वापिस आ गया। गत दिवस उसकी हालत पुनः बिगड़ने पर परिजन उसे बिलासपुर ले गये। जहां उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार न होने पर परिजन उसे इलाच के लिये अन्यंत्र ले जा रहे थे जहां मार्ग में सूरज ने दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया।
