राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जल भराव व सफाई को लेकर वार्ड वासियों का निगम कार्यालय में प्रदर्शन

रुद्रपुर। वार्ड एक में जल भराव होने तथा सफाई अव्यवस्था से भड़के लोगों ने नगर निगम कार्यालय में प्रदर्शन कर उप नगर आयुक्त की ज्ञापन सौंपा। रोषित लोगों का कहना था कि वसुधरा इन्क्लवे फेस- 2. (बनखन्डी) फुलसंगा की कॉलोनी वार्ड नं. 1. में जल भराव होने के कारण लोगों को गन्दे पानी में होकर गुजरना पड़ता है। इस कारण से घरों में सांप कीड़े मकोड़े आदि घुस जाते हैं और जल भराव होने के कारण डेंगु व अन्य बीमारियां होने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में रोड़ व गलियों में नाली न होने के कारण घरो का पानी व बारिश का पानी कॉलोनी में भर जाता है और विधुत पोल पर लाईट व्यवस्था न होने के कारण कालोनी की गलियो में अधेरा रहता है। बच्चों को स्कूल आदि को छोडने व लेने जाते है स्कूटर मोटर साइकिल गाडी पानी में गîóों के कारण गिर जाती है। जिस कारण से चोट लगने का अंदेशा बना रहता है। कॉलोनी में कूड़ा संग्रह वाहन न आने से जगह जगह कूड़े का ढेर लगा हुआ है। गैस पाईप लाईन भी नही है।ज्ञापन में उक्त समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है। इस दौरान कांग्रेस महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा, अरविंद कुमार, शिवम चौहान, दया शंकर, रामपाल, कुंवर सेन, आकाश राठौर, अर्पित सागर, पूनम गुप्ता, सावित्री, लक्ष्मी, कविता, रेखा, गायत्री सहित तमाम वार्डवासी मौजूद थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़