राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नाले में बहे बालक का शव बरामद

हल्द्वानी। इंदिरा नगर बरसाती नाले में बहे आठ वर्षीय रिजवान का शव आखिरकार चार दिन बाद बरामद हो गया है। रविवार को बच्चे का शव लालकुंआ क्षेत्र अंतर्गत सूखी भगवानपुर नहर में मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मचा है। बता दें बनभूलपुरा निवासी हसनैन का आठ वर्षीय पुत्र रिजवान बुधवार को शनिबाजार रोड स्थित एक दुकान पर सामान लेने गया था, इसी दौरान दुकान के आगे नाला तेज उफान पर आ गया जिसमें रिजवान बह गया, जिसकी खोजबीन के लिए थाना बनभूलपुरा पुलिस स्थानीय प्रशासन, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें जुटी थी। रविवार को सर्च अभियान चला रही टीम को सफलता मिली और बच्चे का शव लालकुंआ क्षेत्र में मोतीनगर से सटे भगवानपुर सूफी ग्राम पंचायत की एक गूल में बरामद हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, थाना प्रभारी नीरज भाकुनी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी थे। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा दिया जायेगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़