(G-वार्ता)
गदरपुर। नवनियुक्त थाना प्रभारी राजेश पाण्डेय का व्यापार मंडल ने थाना परिसर पहुॅचकर उन्हें पौधा देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान थानाध्यक्ष पाण्डेय ने व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के प्रति आभार प्रकट करते हुये उनका तहे दिल से धन्यवाद किया। इस दौरान पदाधिकारियों द्वारा हर घर तिरंगा की इस मुहिम के तहत नवनियुक्त थानाध्यक्ष को तिरंगा भेंट किया।
इस दौरान व्यापार मंडल ने कहा कि गदरपुर व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ा हैं। थाना प्रभारी पाण्डेय ने कहा कि सबसे पहली प्राथमिकता समाज में सौहार्द तथा शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। लोगों को उचित न्याय दिलाना उनका परम कर्तव्य होगा। शहर में चल रही जाम की समस्या से जनता को निजात दिलाने का पूरा प्रयास किया जायेगा। उन्होंने आगे बताया कि जो व्यक्ति गलत प्रवृत्ति तथा अपराधिक किस्म के हैं उन्हें किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को चिन्हित करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष दीपक बेहड़, महामंत्री संदीप चावला, कोषाध्यक्ष राहुल अनेजा, युवा व्यापार मंडल महामंत्री नितिन छाबड़ा, पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस आदि मौजूद थें।
