राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जादूगर जे कुमार के जादू शो का हुआ भव्य शुभारम्भ

रुद्रपुर। विश्व के प्रसिद्ध जादूगर जे कुमार स्थानीय रुद्रपुर सिटी क्लब, रुद्रपुर में जादूगर जे कुमार का जादू शो का भव्य शुभारम्भ विकास शर्मा व शहर के गन्यमान लोगों ने फीता काटकर इस शो का शुभारंभ किया गया। यह शो रहस्य, रोमांच, सनसनी से भरपूर मनोरंजन का खजाना है। और यह कार्यक्रम लगातार 24 दिनों तक शहरवासियों के लिए चलता रहेगा। इस शो के मुख्य आकर्षण का केंद्र हेलीकॉप्टर, जिंदा आदमी को तोप से उड़ाना, कैसे मिली देश को आजादी, कन्या भ्रूण हत्या, नशा मुक्ति, एक लड़की के कई टुकड़े कर देना, डांस करती लडकी को भालू बना देना, खाली हाथों से नोटों की बारिश होना, बरमुंडा ट्रैंगल, जैक ट्यूब लेडी, जापान की ओरिगामी आर्ट और देशी विदेशी खेलों के साथ समाज में फैले अंधविश्वास, दहेज उत्पीड़न, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि जैसे समाज में फैले कुरुतियों को जादूगर अपने खेल के माध्यम से लोगों के बीच में जन संदेश दे रहे हैं।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़