राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

कोबरा के काटने से मासूम बालिका की मौत

रामनगर। शुक्रवार रात घर के आंगन में खेल रही 6 वर्षीय बालिका को घर में ही कोबरा सांप में डस लिया। जिससे बालिका की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है । मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया है। ग्राम पंजाबपुर ढेला निवासी कुंदन अधिकारी की 6 वर्षीय पुत्री रोशनी अधिकारी शुक्रवार की रात अपने घर के आंगन में खेल रही थी। बताया जाता है कि इसी बीच आंगन में खेलने के दौरान बालिका के पैर में जहरीले कोबरा सांप ने काट लिया। बालिका के चिल्लाने के बाद परिजन उसे रामनगर के सरकारी अस्पताल के अलावा कई और अन्य स्थानों पर उपचार के लिए ले गए लेकिन तब तक बालिका ने दम तोड़ दिया था। घटना के बाद जहां एक और परिजनों में कोहराम मचा है तो वही जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम में कड़ी मशक्कत के बाद बालिका को डसने वाले कोबरा सांप को रेस्क्यू कर लिया है।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़