राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

लेन देन को लेकर हुई थी शशांक की हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, दो गिरफ्रतार

काशीपुर। हत्या के मामले का पुलिस ने चौबीस घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो शातिर हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया है। खुलासा करते हुए सीओ अनुषा बडोला ने बताया कि 26 अगस्त को डायल 112 के माध्यम से थाना आई0टी0आई0 को सूचना प्राप्त हुयी कि खडकपुर देवीपुरा शमशान घाट न्यू प्लोटिंग के पास एक सफेद रंग की कार संख्या यूके 06वाई 5214 लावारिस अवस्था मे खडी है और उसके पास एक व्यक्ति का शव पडा है। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक थाना आई0टी0आई0 मय पुलिस बल के मौके पर पहुचे । मौके पर एक कार में लॉक लगा था।कार के पास ही खाली प्लाट जिस मे पानी भरा था मे एक व्यक्ति का शव पडा था मृतक के शव को पानी से बाहर निकाला गया जिस की शिनाख्त परिजनो द्वारा 32 वर्षीय शशांक डोभाल पुत्र कृष्ण कुमार निवासी आवास विकास बस्ती वार्ड नंबर 4 काशीपुर के रूप में की गयी। मामले में 27 अगस्त को मृतक के पिता कृष्ण कुमार डोभाल पुत्र जीत राम डोभाल ने अपने पुत्र शंशाक डोबाल की अज्ञात लोगों द्वारा हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी गसी। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की तो पता चला कि मौके पर बरामद कार राकेश कुमार सक्सैना पुत्र रघुनन्दन प्रसाद निवासी गली नं0-8 सुभाषनगर थाना काशीपुर के नाम पर पंजीकृत थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने पता लगाया कि उक्त कार को घटना वाले दिन कार स्वामी राकेश कुमार सक्सैना का पुत्र शिखर सक्सैना चला रहा था जो घटना के बाद से अपने पडोस मे रहने वाले अपने दोस्त दीपक यादव पुत्र बाबूराम यादव के साथ फरार है। जिस पर दोनो की भूमिका सदिग्ध पाई गई। दोनों की तलाश में जुटी पुलिस टीम ने गुरूवार को शिखर सक्सैना पुत्र राकेश कुमार सक्सैना एवं दीपक यादव पुत्र बाबूराम यादव निवासी गली नं0- 5 सुभाषनगर काशीपुर को केवीआर हाईवे फ्लाई ओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि मृतक शंशाक डोभाल अभियुक्त शिखर सक्सैना का बचपन का दोस्त है और नशा करने का आदी है । 25 अगस्त की शाम के समय लगभग 7 से 7.30 बजे शिखर सक्सेना ने अपने पिता से उनकी गाडी होण्डा व्रियो कार मांगी और नशा करने के लिए मृतक शंशाक डोभाल व दूसरे साथी दीपक यादव के साथ उक्त कार मे बैठकर खड़कपुर की तरफ चले गये। खड़कपुर रेलवे फाटक से आगे शमसान घाट के पास खाली प्लॉट मे जाकर तीनो ने मिलकर स्मैक का नशा किया। इसी बीच शिखर सक्सेना द्वारा शंशाक डोभाल से अपने उधार के पैसे माँगे जिसे लेकर दोनो मे विवाद हो गया जिस पर शिखर सक्सैना व दीपक यादव ने शंशाक डोबाल को नीचे खाली प्लॉट जिसमे पानी भरा हुआ था मे धक्का दे दिया ।शंशाक अत्यधिक नशे मे होने के कारण वहां से निकल नही पाया और पेट मे पानी जाने से उसकी मुत्यु हो गई। उसका मोबाईल शिखर सक्सैना ने अपने पास रख लिया और मृतक शंशाक को वहीं छोडकर दोनो घर जाने के लिए अपनी कार को मोडने लगे तो कार का अगला टायर कीचड मंे फंस गया। काफी देर तक कार को कीचड से निकालने की कोशिश की परन्तु कार का टायर कीचड मे फंसने के कारण नही निकल पाया जिस कारण अपनी कार को वहीं पर छोडकर वहाँ से पैदल घर को चले गये। घर को जाते समय शिखर सक्सैना ने मृतक शंशाक डोभाल का मोबाईल शमशान घाट के पास छिपा दिया। अभियुक्त शिखर सक्सैना की निशाहदेही पर खडकपुर देवीपुरा शमशान घाट के पास से मृतक शंशाक डोभाल का मोबाईल फोन बरामद किया गया। खुलासा करने वाली टीम में निरीक्षक प्रवीण सिह कोश्यारी , उपनिरीक्षक प्रकाश सिह बिष्ट, कांस्टेबल नीरज शुक्ला , अनुज त्यागी आदि शामिल थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़