राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

जैन ग्लोबल स्कूल में विद्यार्थियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

रुद्रपुर। जैन ग्लोबल स्कूल में विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ विद्यालय की प्रबंधक श्रीमती नेहा जैन एवं प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया। स्वास्थ्य शिविर में शहर के प्रतिष्ठित अस्पताल 'महाराजा अग्रसेन चिकित्सालय' के प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर नूतन दर्डा जैन और वरिष्ठ दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मनी खुराना राजदेव ने विद्यार्थियों का चेकअप किया। उन्होंने बच्चों को समय-समय पर अपनी आंखों और दांतों की जांच करवाते रहने को प्रेरित किया। साथ ही विद्यार्थियों को प्रतिदिन सुबह और शाम दो बार ब्रश करने का परामर्श दिया।  इस मौके पर स्कूल प्रबंधक श्रीमती नेहा जैन और प्रधानाचार्य श्री दीपक गुप्ता  ने कहा कि स्कूल की ओर से बच्चों को तंदुरुस्त रखने के लिए इस प्रकार के मेडिकल कैंप का आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़