किच्छा। नगर पालिका के कर्मचारी से ड्यूूटी के दौरान मारपीट किए जाने से गुस्साए पालिका कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं। एसडीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की तथा एक ज्ञापन एसडीएम कौस्तुभ मिश्र को सौंपते हुए सुरक्षा की भी गुहार लगाई। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष विनोद कुमार एवं वरिष्ठ कर्मचारी व भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला महामंत्री नितिन चरन बाल्मिकी ने बताया कि शनिवार को पालिका कर्मी श्याम बाबू पुत्र स्वर्गीय जोसेफ अन्य कर्मचारियों के साथ वार्ड नंबर 17 में अपनी ड्यूूटी पर पोलो पर विद्युत लाइट लगाने का कार्य कर रहा था की इसी बीच वही का निवासी राजेश उर्फ रज्जी जबरन सरकारी वाहन से जबरन विद्युत लाइट ले जाने लगा ड्यूूटी पर कर्मचारी श्याम बाबू ने ऐसा करने से मना किया तो राजेश उर्फ रज्जी आग बबूला हो गया तथा गाली गलौज करते हुए कर्मचारी श्याम बाबू के साथ मारपीट कर दी तथा धमकी दी की वह उसे नौकरी से निकलवा देगा मारपीट के दौरान कर्मचारी के कपड़े भी फाड़ दिए। घटना की सूचना मिलने पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले पालिका के कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर जोरदार प्रदर्शन किया। अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह के कार्यालय में न होने पर सभी हड़ताली कर्मचारी जोरदार प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे तथा दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की तथा कर्मचारियों की सुरक्षा की गुहार भी लगाई। गुस्साए हड़ताली कर्मचारियों ने एसडीएम से दो टूक कहा कि जब तक पालिका कर्मी के साथ मारपीट करने वाले राजेश उर्फ रज्जी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी तब तक सभी कर्मचारी कार्य बहिष्कार पर रहेंगे। एसडीएम कौस्तुभ मिश्रा ने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि उनको न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता एवं जिम्मेदारी है। इस मौके पर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष विनोद कुमार, नितिन चरन, शाखा अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि, अरुण, राहुल, रवि, संदीप, अजय कुमार, राजेश, नाथूलाल, अनूप, टोनी, सुंदरलाल, सुरेश, मोहित ,विजय कुमार ,चंद्रपाल, राजेंद्र सिंह, नरेश, विशाल, विनोद कुमार ,रामचंद्र, मीना आदि सभी कर्मचारी मौजूद थे। वहीं भाजपा नेता द्वारा नगर पालिका कर्मचारी के साथ मारपीट किए जाने को लेकर हड़ताल पर गए कर्मचारियों को मनाने आया भाजपा का शिष्ट मंडल भी हड़ताली कर्मचारियों को नहीं मना पाया। श्रेष्ठ मंडल में मुख्य रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता धर्मराज जायसवाल भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक सक्सेना देवेंद्र कुमार शर्मा गोल्डी गोरिया सुजात खान विवेक राय जगरूप सिंह गोल्डी,पूरन भट, चंदन जायसवाल, महेंद्र पाल, सहित दो दर्जन लोग मौजूद ।
गुस्साए पालिका कर्मी ने कार्य बहिष्कार कर अनिश्चित हड़ताल पर बैठे, जानियें क्या है पूरा मामला
byAman Singh
0
