राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर प्रदर्शन

रूद्रपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की रिहाई की मांग को लेकर आज आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, भाकपा माले, छात्र नेता आदि ने गांधी पार्क में ईडी और सीबीआई के विरूद्ध नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि केजरीवाल को एक सोची समझी साजिश के तहत फंसाया गया है। भाजपा सरकार देश में केजरीवाल के बढ़ते जनाधार को देखकर घबराने लगी है। उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल को शीघ्र रिहा नहीं किया गया तो आन्दोलन तेज कर दिया जायेगा। इस दौरान जनार्दन सिंह, सोनू गुप्ता, अनीता, जसपाल, पाक मौहम्मद, जीशान, विकास, जावेद, आनन्द सिंह राणा, बंधन राणा, आशीष यादव, हरभजन सिंह, चंदन सिंह नेगी, ललित मटियाली, विजय शर्मा, सुभाष, अमन सिंह, धर्मेंद्र, सुरेन्द्र गाबा, किरन विश्वास, कुलवंत सिंह आदि मौजूद थंे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़