रूद्रपुर। उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन के आहवान पर प्रधान संघ के बैनर तले जनपद के समस्त ग्राम प्रधानों ने विकास खण्ड कार्यालयों में तालाबंदी कर नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम प्रधानों का कहना था कि उत्तराखण्ड त्रिस्तरीय पंचायत संगठन द्वारा 15 जुलाई से त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों का कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाने तथा एक राज्य एक पंचायत चुनाव की मांग को लेकर लगातार पंचायती राज निदेशालय देहरादून में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। परंतु सरकार द्वारा वार्ता हेतु संगठन को नहीं बुलाया जा रहा है। जिसके विरोध में आज खण्ड विकास कार्यालयों में तालाबंदी कर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान नीलम गंगवार, विमला सिंह, कांवल सिंह, दीपक मिश्रा, मनदीप सिंह, पूजा वर्मा,अजय सिंह, तुलसी देवी, पिंकी,नाजरीन,रिंकी कौर, तहमीना बेगम, दीपा कांडपाल, यामीन,लक्ष्मी देवी, विजेन्द्र सिंह, हरीश भट्ट आदि मौजूद थे।
