राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

प्राधिकरण ने ध्वस्त किया अवैध निर्माण

रूद्रपुर। गडढ़ा कालोनी ट्रांजिट कैम्प में विकास प्राधिकरण से बिना नक्शा स्वीकृत कराये निर्मित की जा रही अवैध कालोनी के निर्माण को प्राधिकरण सचिव व एडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में पहुंची टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्त कर दिया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प की गडढ़ा कालोनी में बैगुल नदी के किनारे रविन्द्र पुत्र इन्द्रासन द्वारा कालोनी का निर्माण कराया जा रहा है। इसकी शिकायत मिलने पर जब प्राधिकरण द्वारा जांच कराई गई तो ज्ञात हुआ कि कालोनी निर्माण के लिए नक्शा स्वीकृत नहीं कराया गया है। जिसके बाद आज प्राधिकरण सचिव व एडीएम पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में सहायक नगर आयुक्त दीपक, गोस्वामी, नायब तहसीलदार सुरेश बुडलाकोटी, सिंचाई विभाग के एसडीओ विजयपाल सिंह, तहसीलदार दिनेश कुटोला ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष भारत सिंह के साथ भारी संख्या में पुलिस बल लेकर मौके पर पहुचे और उन्होंने कालोनी निर्माण करा रहे व्यक्ति से कागजात तलब किये। नक्शा स्वीकृत न पाये जाने पर श्री उपाध्याय के निर्देश पर टीम ने करीब पांच जेसीबी मशीनों की मदद से कालोनी की चाहरदीवारी सहित निर्माणाधीन बुनियादें व भवन ध्वस्त करा दिये। पंकज उपाध्याय ने नदी के दूसरी ओर के निवासियों को भी चेतावनी दी कि नदी के मध्य से निर्धारित दूरी तक स्वयं ही अपने भवन हटा लें अन्यथा प्रशासन द्वारा तोड़ दियं जायेंगे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़