राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष खंडूडी व विधायक शिव अरोरा ने किया पौधारोपण

रुद्रपुर। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूडी, विधायक रूद्रपुर शिव अरोरा ने पौधारोपण किया।

     विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं बल्कि उसे सुरक्षित रखना भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन ग्लोबल वार्मिंग से तापमान एवं पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है, इसलिए उन्होंने से सभी से आह्वान किया कि मां के नाम एक पेड़ अवश्य लगायें व पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण में अपनी भागीदारी निभायें।
     इस दौरान जिलाध्यक्ष भाजपा कमल जिंदल, पूर्व मेयर रामपाल सिंह, रामप्रकाश गुप्ता, उपेन्द्र चौधरी, राजीव चावला, अनिल चौहान, भूपेश छिमवाल, राकेश सिंह, शुभम कोली, विशाल कोली, शाहिद खान, मनोज आर्या, अवतार सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।
Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़