रूद्रपुर। देहरादून पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुपालन में जनपद पुलिस प्रशासन द्वारा चलाये जा रहे यातायात जागरूकता अभियान के तहत नियमों के विपरीत वाहन संचालन करने वालों के विरूद्ध की जा रही कार्रवाई से रोषित नगर के कई टेम्पों व ई रिक्शा चालकों ने विधायक शिव अरोरा का उनके कार्यालय में घेराव कर पुलिस द्वारा किये जा रहे उत्पीड़न से निजात दिलाने की मांग की। विधायक ने मामले को लेकर एसपी ट्रेफिक आईपीएस चंद्रशेखर घोडके से दूरभाष पर वार्ता की और टुक टुक चालकों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही को रोकने के लिए कहा। उन्होनंे कहा कि जिन टुक टुक वाहनों पर जाली नहीं लगी है उनको जाली लगाने हेतु कुछ समय दिया जाये। साथ हीं विधायक ने कहा कि इस सम्बंध में पुलिस अधिकारियो के साथ वह बैठक करेंगे जिसमें टुक टुक चालकों का प्रतिनिधि मण्डल भी शामिल होगा। एसपी ट्रेफिक से वार्ता के बाद शिव अरोरा ने कहा कि फिलहाल पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे ड्राइव को एक बार रुकवा दिया गया है । जाली लगाने हेतु समय दिया जायेगा जो सुरक्षा दृष्टि से अति महत्वपूर्ण है। इसको समय रहते लगवा लें। विधायक ने आश्वस्त किया जो मानको पूरा करते हुए टुक टुक चलाएंगे उनके खिलाफ पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही नहीं होंगी। बेवजह टुक टुक चालकों के साथ कोई उत्पीड़न नहीं होने दिया जायेगा। उन्होंने सभी टेम्पो व ई रिक्शा चालकों से कहा कि वह वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का पूरी तरह से पालन करें । साथ ही समय समय पर पुलिस अधिकारियों द्वारा दियंे जाने वाले निर्देंशों का भी पालन करें। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात बनाये रखने में टेम्पो व ई रिक्शा चालकों को भी प्रशासन से सहयोग करना होगा। इस दौरान राधेश शर्मा, सीता राम, मंगल पटेल, राजमाला, कल्लू, शिवा सिंह, अभिषेक, गुरदीप सिंह, मुकेश कुमार, ललित, देवी प्रसााद, संतोख सिंह, जय प्रकाश, जयपाल राठौर, अंकित, आदेश व धमेंन्द्र आदि चालक मौजूद थे।
उत्पीड़न के खिलाफ टैंपो व टूक-टूक चालकों ने विधायक शिव अरोरा को घेरा
byAman Singh
0
