हल्द्वानी। कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने सोमवार सुबह विकास प्राधिकरण कार्यालय एवं एसडीएम कोर्ट परिसर में औचक छापा मारा। जिससे वहां हड़कम्प मच गया। छापे की कार्रवाई के दौरान कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एसडीएम कोर्ट स्थित एसडीएम कार्यालय,सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय और प्राधिकरण के कार्यालय का निरीक्षण किया और वहा हो रहे कामकाज के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा समय-समय पर इस तरह के छापेमारी बेहद जरूरी है। क्योंकि सरकारी ऑफिस में तैनात कर्मचारी अपनी डड्ढूटी पर किस समय आते हैं और जनहित के कार्य को वह कैसे करते हैं इसके बारे में पता लगता है।कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की छापेमारी से अधिकारियों कर्मचारियों में हड़कम्प मचा रहा। इस दौरान दीपक रावत ने कहा कि सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों कर्मचारियों की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यों को पारदर्शिता से कराया जाये। जनता को बिना वजह कार्यालय के चक्कर लगाने को मजबूर ना होना पड़े। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी कर्मचारी सरकारी कार्यों में लापरवाही बरतेंगे उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
कुमाऊं कमिश्नर ने प्राधिकरण ऑफ़िस और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर मारा छापा, अधिकारियों में मचा हड़कंप
byAman Singh
0
