राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

पेड़ से लटका मिला युवक का शव

रूद्रपुर। गत सायं निकटवर्ती ग्राम लालपुर में अज्ञात कारणों से एक युवक ने घर के पास खेत में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने उसका शव पेड़ से लटका देखा तो उसकी सूचना परिजनों को दी। जानकारी मिलने पर पुलिस कर्मी भी वहां आ पहुंचे और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार लालपुर निवासी 24 वर्षीय श्याम सिंह पुत्र अमरीक सिंह महेन्द्रा कम्पनी में वाहन चलाने का काम करता था। गत सायं ग्रामीणों ने उसका शव खेत में लगे पेड़ पर लटका देखा। उन्होंने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जिस पर परिजन मौके पर आ गये और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शव गृह पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें सांत्वना दी।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़