राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

किच्छा: व्यापार मण्डल चुनाव में बर्दाश्त नहीं की जाएगी नियमों की अनदेखी

किच्छा। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल नगर इकाई के चुनाव को लेकर के निवर्तमान नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता कर प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर संज्ञान लिए जाने पर आभार व्यक्त किया। एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए निवर्तमान व्यापार मंडल महामंत्री विजय अरोड़ा एवं कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने कहा कि वह चुनाव के विरोधी नहीं है बल्कि चुनाव प्रक्रिया के विरोधी है जिसके लिए उन्होंने व्यापारियों की लड़ाई लड़ते हुए चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए संघर्ष किया। कहा कि नगर व्यापार मंडल के चुनाव में एक व्यक्ति द्वारा चुनाव प्रक्रिया को हैक कर सदस्यता अभियान चलाया गया जो कि व्यापारियों के हित में नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नियमावली को ताक पर रखकर चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई है जिसका वे विरोध करते हैं। कहा कि प्रशासन द्वारा चुनाव प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई है। जिन लोगों ने नगर व्यापार मंडल के चुनाव प्रक्रिया में पात्रता को लेकर उनका साथ दिया है वह उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि यह 2500 व्यापारियों के हितों की बात थी जिसकी उनके द्वारा लड़ाई लड़ी गई। चुनाव प्रक्रिया को उन्होंने लड़ाई लड़कर बंधन मुक्त करवाया है। नगर व्यापार मंडल के निवर्तमान कोषाध्यक्ष नितिन फुटेला ने कहा कि नगर व्यापार मंडल के संपूर्ण आय व्यय का ब्योरा उपलब्ध है जिस किसी व्यापारी को भी चाहिए तो वह उनसे संपूर्ण आय व्यय का विवरण ले सकता है किंतु जिस प्रकार चुनाव समिति द्वारा चुनाव प्रक्रिया अपनाई गई वह नगर व्यापार मंडल के लिए प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल की नियमावली केअनुरूप नहीं था। जिसका वह विरोध कर रहे थे उन्होंने कहा कि उन लोगों की एकमात्र मांग थी कि व्यापारियों को कैंप लगाकर ही सदस्यता दी जाए जो कि चुनाव संचालन समिति द्वारा नहीं अपनाया जा रहा था क्योंकि अभी तक सदस्यता अभियान संपूर्ण नहीं हो पाया जिसको उनके द्वारा जिला प्रशासन से संज्ञान लेने की मांग की गई थी जिस पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लेते ही संगठन के नियमावली को उपलब्ध कराया है तथा चुनाव संचालन समिति से भी चुनाव प्रक्रिया पारदर्शिता तरीके से कराए जाने की बात कही है। यह उनके प्रयास का ही नतीजा है। नेता द्वय ने कहा कि नगर व्यापार मंडल के चुनाव में किसी भी प्रकार की अपारदर्शिता को वे लोग बर्दाश्त नहीं करेंगे तथा यह लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से व्यापारी नेता प्रमोद ठुकराल संजीव सिंह आदि लोगों उपस्थित थे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़