हल्द्वानी। मेडिकल चौकी पुलिस ने क्रियाशाला रोड के पास एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने खुलासा करते हुए बताया कि मेडिकल चौकी पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली क्रियाशाला रोड पर एक युवक स्मैक बेचने की फिराक है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को धर दबोचा। उसकी तलाश लेने पर उसके पास से 47.24 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में स्मैक तस्कर ने अपना नाम प्रेमपाल पुत्र शिवचरन निवासी ग्राम सिंगरा थाना मीरगंज बरेली बताया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पकड़ा गया तस्कर पूर्व में भी थाना मुखानी में पंजीकृत एनडीपीएस के अभियोग में जेल जा चुका है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रवीण तेवतिया, हेड कांस्टेबल हेमंत सिंह , कांस्टेबल चंदन नेगी , कांस्टेबल अनिल जोहरी आदि शामिल रहे।
