(आशु अहमद, G-वार्ता)
बाजपुर।ग्राम पिपलिया में फायरिंग प्रकरण के आरोपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पंडित अविनाश शर्मा एवं नीरज सोनी ने सुबह के 5:30 बजे दोराहा चौकी में लेजाकर सरेंडर कर दिया। उनके सरेंडर करने की सूचना मिलते ही उनके सैकड़ों कांग्रेस समर्थक कोतवाली के गेट पर आकर खड़े हो गए।हाईकोर्ट के एडवोकेट सतपाल ने बताया हमारे द्वारा पंडित अविनाश शर्मा एवं नीरज सोनी को दोराहा चौकी में सरेंडर कराया गया है।वहीं पुलिस कह रही है हमने गिरफ्तार किया है पुलिस इस मामले को हाई प्रोफाइल केस की तरफ पेश करना चाहती है जनता के सामने अपनी वाहवाही लूटना चाहती है।कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने फोर्स के साथ चौराहा चौकी पहुंचकर दोनों को अपनी गाड़ी में बिठा कर 7:10 पर कोतवाली ले आई।सूचना मिलते ही एसपी चंद्र मोहन सिंह सीओ वंदना वर्मा भी कोतवाली पहुंच गई लगभग 2 घंटे पूछताछ करने के बाद पंडित अविनाश शर्मा व नीरज सोनी को उनके आवासों पर ले जाकर असला बरामद करने के लिए लेकर गए। उसके बाद दोनों का मेडिकल परीक्षण कराया गया डॉक्टरों द्वारा एक्स-रे कराने के लिए कहा गया। उनके समर्थक कोर्ट में पेश करने को लेकर कड़ाके की गर्मी के बीच लगभग 2: बजे तक कोतवाली के गेट पर जमा रहे 2:10 बजे एसपी चंद्रमोहन सिंह सीओ वंदना वर्मा कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी ने पंडित अविनाश शर्मा एवं नीरज सोनी को अपनी गाड़ियों में बिठाकर रुद्रपुर एसएसपी कार्यालय में पीसी कराने के लिए ले गए।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
पुलिस से उम्मीद है जल्द 302 के मुजरिम गिरफ्तार होंगे।जितेंद्र शर्मा
बाजपुर।कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पंडित जितेंद्र शर्मा ने कहा हमारे द्वारा अविनाश शर्मा एवं नीरज सोनी को सरेंडर करा दिया गया है अब यह देखना है कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई में 302 के मुजरिमों को कब तक गिरफ्तार करती है और हमें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि हमने न्याय मिलेगा और पुलिस द्वारा हमारे साथ न्याय नहीं किया गया तो मजबूर होकर हाई कोर्ट में रिट दायर करनी पड़ेगी।
फायरिंग प्रकरण के आरोपियों ने किया सरेंडर, लेकिन पुलिस की कहानी कुछ और....
byAman Singh
0
