राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

अंडर-17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप का आयोजन 5 जुलाई से, सीएम धामी करेंगे प्रतियोगिता का शुभारंभ


किच्छा। रेसलिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से 5 से 7 जुलाई को भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल, लालपुर में अंडर 17 राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इसमें देश के 28 राज्यों के लगभग 700 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। बुधवार को उत्तराखंड कुश्ती संघ के महासचिव शिववर्धन सिंह ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। 
प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन व महिला वर्ग के मुकाबले होंगे। 4 जुलाई तक प्रतियोगिता में सभी प्रतिभागियों का अंतिम प्रवेश होगा व फ्री स्टाइल वर्ग के भार वर्गों का सत्यापन किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन फ्री स्टाइल वर्ग के वजन के बाद प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। दूसरे दिन महिला वर्ग के सभी भार वर्गों के मुकाबले होंगे। 
वहीं प्रतियोगिता के अंतिम दिन ग्रीको रोमन वर्ग के मुकाबले कराए जाएंगे। कहा कि उत्तराखंड की धरती पर पहली बार अंडर 17 कुश्ती चैम्पियनशिप का आयोजन हो रहा है। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी। 
शिववर्धन ने कहा कि हमारा विश्वास है कि चैम्पियनशिप न केवल युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि उत्तराखंड में कुश्ती खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस अवसर पर राजीव सिंह रानू, अंकित त्यागी, रवल चौहान, भूपेंद्र सिंह, शशांक सिंह आदि मौजूद रहे।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़