खटीमा के यूपी सीमा से लगे हल्दी गांव में दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। दोनों युवक गांव में बाढ़ में फंसे परिवारों की मदद के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक पानी बढ़ने से दोनों युवक डूब गए। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम ने दोनों युवकों के शव बरामद किए। दोनों युवकों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा है।
सीमांत क्षेत्र खटीमा के उत्तर प्रदेश की सीमा से ग्राम हल्दी के दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। अचानक की घटना से क्षेत्र में हाहाकार मच गया और लोग घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। खटीमा में तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में बाढ़ आई हुई है। ग्राम के दो युवक प्रभावित परिवार की मदद के लिए घर से निकले थे। मूसलाधार बारिश के चलते क्षेत्र में हुए जलभराव में ग्राम हल्दी के दो युवकों की पीड़ित परिवार की मदद के दौरान ग्राम हल्दी घेरा निवासी प्रिंस कुमार पुत्र राम कृपाल आयु 18 व सन्नी गल पनि लागत आयु 20 की पानी में डूबने से मौत हो गई।
ह्रदय विदारक घटना की सूचना सूचना पर तहसीलदार हिमांशु जोशी राजस्व टीम व एनडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की सहायता से एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर दोनों युवकों के शव पानी से बरामद किए।
अचानक हुई घटना से परिजन और ग्रामीण सदमे में हैं। मृतकों के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सन्नी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। जबकि प्रिंस भी तीन भाइयों में छोटा था । खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मौके पर पहुंचकर मृतकों के परिवारों को सांत्वना है।
इधर दोनों शवों पंचनामा भरकर खटीमा पोस्टमार्टम भेज दिया गया। मौके पर खटीमा तहसीलदार हिमांशु जोशी कानूनगो राजकुमार चौकी प्रभारी ललित सिंह बिष्ट एसडीआरएफ नैनीताल एसआई मनोज रावत एएसआई लाल सिंह नितेश चंदन सिंह अमन कुमार महेंद्र भंडारी रोहित परिहार मौजूद थे।
