रूद्रपुर। बाजार में व्यापारियों का सामान लेकर आने वाले वाहनों को नो एंट्री में छूट देने की मांग को लेकर व्यापार मण्डल के प्रतिनिधि मण्डल ने शनिवार को एसएसपी डा. मजुनाथ टिसी से मुलाकात की। वार्ता के बाद एसएसपी ने व्यापारियों की मांग पर सहमति जताते हुए लोडर वाहनों को राहत देने का आश्वासन दिया। दुर्घटनाओं को देखते हुए बाजार क्षेत्र में लोडर वाहनों पर दिन में नो एंट्री लगायी गयी है। जिसके चलते व्यापारियों को बाहर से सामान मंगाने में दिक्कतें आ रही है। नो एंट्री में सामान लेेकर आने वाले वाहनों का पुलिस चालान कर देती है। इसी को लेकर शनिवार को व्यापार मण्डल अध्यक्ष संजय जुनेजा की अगुवाई में व्यापारियों के प्रतिनिधि मण्डल ने एसएसपी मंजुनाथ टिसी से उनके कार्यालय में मुलाकात की और व्यापारियों को आ रही दिक्कतों से अवगत कराते हुए व्यापारियों का सामान लेकर आने वाले लोडर वाहनों को नो एंट्री में छूट देने की मांग की। जिस एसएसपी ने लोडर वाहनों को राहत देने का आश्वासन दिया। साथ ही एसएसपी ने व्यापारियों से कहा कि सामान लेकर आने वाले वहन कर रजिस्टेªशन होना चाहिए इसके अलावा चालक परिचालक का सत्यापन भी अनिवार्य रूप से होना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने पर कार्यवाही की जायेगी। प्रतिनिधि मण्डल में मनोज छाबड़ा, संदीप रावत, कवलजीत बठला, पवन गावा, राजकुमार सिकरी, अमित जैन, निशांत छाबड़ा, अशोक जैन, सरजू आदि शामिल थे।
एसएसपी से की लोडर वाहनों को नो एंट्री में छूट देने की मांग
byAman Singh
0
