राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़

नगर निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतरेगी सपा, अखिलेश यादव से हुई चर्चा: अरविंद यादव

 समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव की तैयारी के लिए उत्तराखण्ड से प्रदेश अध्यक्ष शंभुप्रासाद पोखरियाल एवम् अरविंद यादव राष्ट्रीय महासचिव समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड को पार्टी कार्यालय लखनऊ बुलाकर बैठक की राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड के राजनीतिक विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी  हरिद्वार और ऊधम सिंह नगर की सभी सीटो पर चुनाव लड़ेगी और नैनीताल के हल्द्वानी रामनगर एवम् देहरादून में सभी सीटो पर चुनाव लड़ेंगे श्री अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तराखण्ड से एक राजनीतिक संबंध ही नहीं पारिवारिक संबंध भी हैं और समय समय पर उत्तराखंड की मदद करने का कार्य करते रहे हैं केदारनाथ आप्पदा के समय भी सबसे अधिक मदद भी हमने की उत्तरकाशी में आपदा की सूचना को आगे देंने वाली महिला को भी ५ लाख  एवम् उत्तराखण्ड टर्मिनल में बचाव कार्य में लगी रेट माईनर टीम के सभी सदस्यों पार्टी कार्यालय बुलाकर अंग वस्त्र पहनाकर १ ,१ लाख की चेक देकर सम्मानित किया था 

२०१५ में उत्तराखण्ड की सभी सरकारी बसों को टैक्स मुक्त किया था लेंकिन समाजवादी पार्टी अपने कामों को राजनीतिकि मुद्दा नहीं बनाया। उत्तराखण्ड प्रदेश में समजवादी पार्टी एक वैचारिक विकल्प रूप में है। श्री अखिलेश यादव ने उत्तराखण्ड में लगातार हो रहे पलायन ककी समस्या पर भी चिंता जताते हुए अभी एक रिपोर्ट से जानकारी प्राप्त हुई है कि  उत्तराखण्ड के सीमांत क्षेत्र के १७९५ गाँव मानव विहीन हो गये है ये राष्ट्रीय सुरक्षा में भी बड़ी लापरवाही का संकेत है उन्होंने कहा कि संगठन विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश से ३ लोकसभा सांसद को भेजकर कार्य संगठन विस्तार  में प्रगति लायी जाएगी ।

Aman Singh

journalism

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने
राष्ट्रीय नजरिया न्यूज़